
रांची, 29 नवंबर (Udaipur Kiran) . Jharkhand स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) स्टेडियम में sunday (30 नवंबर) को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा. क्रिकेट मैच को लेकर संभावित
भीडभाग और सुगम यातायात के लिए रांची पुलिस की ओर से ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है. इस संबंध में Saturday को ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने आदेश जारी कर दिया है.
ट्रैफिक एसपी ने भारत और साउथ अफ्रीका मैच के दौरान यातायात प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि ट्रैफिक प्लान की मदद से शहरवासियों को किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा.
क्या है ट्रैफिक प्लान
30 नवंबर की सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा, हालांकि वाहन चालक रिंग रोड का उपयोग कर सकेंगे.
शालीमार चौक से स्टेडियम नॉर्थ गेट तक सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. हालांकि एंबुलेंस और चिकित्सा वाहनों को छूट दी गई है. सुजाता चौक, बिग बाजार कटिंग, राजेंद्र चौक, मैकॉन चौक, एजी मोड़, पीएस मोड़, आइलेक्स कटिंग, हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसी गेट, पुराना विधानसभा, धुर्वा गोलचक्कर, शहीद चौक, देवेंद्र मांझी चौक, कडरू ब्रिज, कडरू कटिंग और अरगोड़ा चौक के बीच सभी प्रकार के मालवाहक वाहन, ऑटो, टोटो और सवारी वाहनों का प्रवेश सुबह 6 बजे से मैच समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा.
ऐसी होगी पार्किंग व्यवस्था
सामान्य वाहनों के लिए कई वैकल्पिक पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं, जिनमें सखुआ बागान, महाराणा प्रताप सिंह स्कूल मैदान, धुर्वा गोलचक्कर मैदान, डीएवी स्कूल मैदान, जवाहर लाल स्टेडियम, मियां मार्केट तीन मुहाना, संत थॉमस स्कूल, प्रभात तारा मैदान, शहीद मैदान और हेलीपैड मैदान शामिल हैं.
वहीं सेम्बो कैंप मोड़ और धुर्वा बस स्टैंड से आने वाले वाहन सखुआ मैदान या महाराणा प्रताप मैदान में वाहन पार्क कर सकते हैं, जबकि शहीद मैदान, नया सराय रिंग रोड और सीआईएसएफ कैंप से आने वाले हेलीपैड मैदान का उपयोग करेंगे.
वहीं वीआईपी-वीवीआईपी वाहन शालीमार बाजार, प्रभात तारा मैदान और पारस अस्पताल होते हुए नॉर्थ गेट से प्रवेश करेंगे, जबकि मीडिया वाहन धुर्वा गोलचक्कर या बस स्टैंड से दक्षिण गेट का रास्ता अपनाएंगे.
वहीं मैच समाप्ति के बाद शालीमार बाजार से सुजाता चौक तक भारी ट्रैफिक को देखते हुए रिंग रोड आधारित वैकल्पिक रूट सुझाए गए हैं. वहीं रातू, मांडर, चान्हो के लिए तिरिल कुटे-नयासराय-रिंग रोड, नगड़ी, ईटकी, बेड़ो के लिए नगड़ी होते हुए वाहन जा सकेेंगे, जबकि कांके, पिठौरिया, ओरमांझी के लिए तिलता चौक और नामकुम, टाटीसिल्वे, सिल्ली, मुरी के लिए Jharkhand मंत्रालय-तुपुदाना-रिंग रोड के लिए रास्ता खुला रहेगा. ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने रांचीवासियों से अपील की है कि मैच रूट पर चारपहिया वाहनों का उपयोग नहीं करें और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें. उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों पर अस्थायी डायवर्जन या स्टॉप लगाए जा सकते हैं.
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
