Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

शूटिंग लीग ऑफ इंडिया में यूपी प्रोमेथियंस की एंट्री, उद्घाटन सत्र में होगी शिरकत

शूटिंग लीग ऑफ इंडिया लोगो

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शूटिंग लीग ऑफ इंडिया (एसएलआई) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश स्थित फ्रेंचाइज़ी यूपी प्रोमेथियंस को अपने उद्घाटन सत्र के लिए शामिल करने की घोषणा की। लीग का पहला सत्र 16 से 26 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।

यूपी प्रोमेथियंस का स्वागत करते हुए नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के अध्यक्ष कालीकेश नारायण सिंह देव ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “हमें शूटिंग लीग ऑफ इंडिया परिवार में यूपी प्रोमेथियंस का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। उत्तर प्रदेश में खेलों की अपार संभावनाएं हैं और शिक्षा व विकास आधारित सोच से प्रेरित इस फ्रेंचाइज़ी का जुड़ना लीग के लिए बेहद मूल्यवान है।”

यूपी प्रोमेथियंस फ्रेंचाइज़ी के मालिक मुकेश शर्मा हैं, जो

एनआरएआई अध्यक्ष ने आगे कहा, “यूपी प्रोमेथियंस फ्रेंचाइज़ी के मालिक मुकेश शर्मा का बुनियादी ढांचे और शिक्षा के जरिए अवसर सृजन पर जोर, एसएलआई के विज़न—प्रतिभा को निखारने, युवाओं को प्रेरित करने और भारतीय शूटिंग को अगले स्तर पर ले जाने—से पूरी तरह मेल खाता है।” वह नोएडा स्थित अंतरराष्ट्रीय स्कूल प्रोमेथियस के संस्थापक और चेयरपर्सन भी हैं। प्रोमेथियस स्कूल में कक्षा 5 (9 वर्ष और उससे अधिक आयु) से शूटिंग को एक संरचित खेल के रूप में पढ़ाया जाता है। यहां तकनीकी कौशल, मानसिक मजबूती, सटीकता और हाथ–आंख समन्वय पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

स्कूल परिसर में ओलंपिक स्तर की इनडोर शूटिंग रेंज उपलब्ध है, जिसमें 10 मीटर की रेंज में 10 मैनुअल टारगेट और एक एसआईयूएस इलेक्ट्रॉनिक टारगेट सिस्टम शामिल है। इसके अलावा, दो इलेक्ट्रॉनिक पिस्टल और एक राइफल भी उपलब्ध हैं। प्रशिक्षण और संचालन पूरी तरह से आईएसएसएफ नियमों के अनुरूप किया जाता है। छात्रों को प्रमाणित कोच प्रशिक्षण देते हैं, जिन्हें खेलो इंडिया (साई) के टैलेंट आइडेंटिफिकेशन विशेषज्ञों का सहयोग मिलता है। साथ ही, अर्जुन पुरस्कार विजेताओं और ओलंपियन खिलाड़ियों द्वारा नियमित रूप से कार्यशालाएं और सेमिनार आयोजित किए जाते हैं।

फ्रेंचाइज़ी के लीग में शामिल होने पर यूपी प्रोमेथियंस के मालिक मुकेश शर्मा ने कहा, “शूटिंग भारत के सबसे मजबूत ओलंपिक खेलों में से एक है और उत्तर प्रदेश में इस खेल में बड़ी भूमिका निभाने की पूरी क्षमता और प्रतिभा मौजूद है। यूपी प्रोमेथियंस के जरिए हमारा उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर बुनियादी ढांचा, कोचिंग और प्रतिस्पर्धात्मक अवसरों के साथ एक पेशेवर मंच प्रदान करना है। शूटिंग लीग ऑफ इंडिया इस इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है और इसके उद्घाटन सत्र का हिस्सा बनकर मुझे गर्व हो रहा है।”

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *