
वाराणसी, 09 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Indian जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर मिश्रा ने बताया कि वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची के प्रकाशन के पश्चात् जब कार्यकर्ताओं ने अपना नाम खोजना चाहा तो प्रयास के बाद भी नाम नहीं मिल रहे थे. बाद में पता चला कि बंगाली टोला में जमा फार्म कहीं और चला गया है तो गोपी राधा में जमा फार्म का नाम विपिन Biharी में चला गया है. इतनी बड़ी लापरवाही सामने आई है.
सुधीर मिश्रा ने बताया कि इतनी घोर लापरवाही तब है, जब इस चुनाव के मतदाता सूची बनवाने की जिम्मेदारी कमिश्नर, जिलाधिकारी, एसडीएम के साथ दर्जनों राजपत्रित अधिकारी और सैकड़ों कर्मचारियों के साथ महीनों से लगे हैं. अभी भी समय है, इसमें सुधार की आवश्यकता है. जिन मतदान केंद्रों पर फार्म आवेदक ने जमा किया है, वहीं उनके नाम आने चाहिए.
—————
(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र
