Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WORLD

यूक्रेन मदद को लेकर ईयू का मजबूत संकल्प, फ्रीज रूसी एसेट पर अक्टूबर में होगा फैसला

कोपेनहेगन, 02 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । कोपेनहेगन शिखर सम्मेलन में यूरोपीय संघ (ईयू) के नेताओं ने यूक्रेन को मदद जारी रखने के प्रति अपना दृढ़ संकल्प दोहराया है। अब इस विषय पर अब गहन विचार-विमर्श के बाद 23–24 अक्टूबर को होने वाली यूरोपीय परिषद की बैठक में ठोस निर्णय लिए जाने की संभावना है।

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यूरोपीय परिषद की बैठक में फ्रीज की गई रूसी संपत्तियों के उपयोग पर गंभीर और विस्तृत चर्चा हुई। अब 23–24 अक्टूबर को होने वाली यूरोपीय परिषद की बैठक में ठोस निर्णय लिए जाने की संभावना है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि “मैं हर उस रास्ते का समर्थन करूंगा, जिससे रूसी संपत्तियों का उपयोग करके हम यूक्रेन की सहायता जारी रख सकें और इस युद्ध को जल्द से जल्द समाप्त करने में योगदान दे सकें।”

चांसलर ने यह भी बताया कि यूरोपीय संघ के भीतर इस मुद्दे पर “मजबूत सहमति” है। साथ ही उन्होंने रूस को चेतावनी देते हुए कहा कि “पुतिन को हमारे संकल्प को कम करके नहीं आंकना चाहिए।”

———————-

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *