Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

धर्मशाला में हर बार भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में रहा है मौसम का खलल

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम।

धर्मशाला, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। दोनों टीम 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर हैं। ऐसे में तीसरे मेें मैच दोनों टीमों की नजर बढ़त पर है। धौलाधार के आंचल में बने एचपीसीए स्टेडियम में मौसम भी खलल डाल सकता है, क्योंकि शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे हैं और मौसम विभाग ने भी हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार बताए हैं। ऐसे में क्रिकेट फैंस के लिए यह अच्छी खबर नही है।

वहीं अगर पीछे देखें तो भारत और साउथ अफ्रीका के मैच पर हमेशा मौसम का संकट रहा है।

इतिहास पर गौर करें तो दोनों टीमों के बीच धर्मशाला स्टेडियम में अब तक कुल तीन मैच हुए हैं, जिसमें 2 टी-20 और एक एकदिवसीय मैच शामिल है। इन तीन मैचों में 2 तो बारिश की वजह से खेले ही नहीं जा सके और जो एक मैच हुआ, उसमें भी साउथ अफ्रीका विजयी रहा। धर्मशाला में वर्ष 2015 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 मैच खेला गया था। मैच में हिटमैन रोहित शर्मा ने 106 रन की शानदार पारी खेली थी, लेकिन फिर भी भारत यह मैच हाथ गया था और साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 15 सितंबर, 2019 में फिर धर्मशाला में भारत और साउथ अफ्रीका फिर आमने-सामने थे, लेकिन मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। वहीं 2020 में भी भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच खराब मौसम के चलते खेला ही नहीं जा सका।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *