आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: हरियाणा से गुजरात जा रही 20 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त
उदयपुर, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News)। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत खेरवाड़ा आबकारी निरोधक दल ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने मुखबिर की विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए लगभग 20 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की। यह शराब हरियाणा से गुजरात सप्लाई के लिए भेजी जा रही थी।

आबकारी निरीक्षक वृत खेरवाड़ा जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सूचना के आधार पर उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे-48 पर खरबर क्षेत्र में नाकाबंदी कर एक ट्रक कंटेनर की तलाशी ली गई। जांच में पेपर रोल की आड़ में छिपाई गई हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के 225 कार्टन बरामद हुए। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है।
गुजरात भेजी जा रही थी शराब
कार्रवाई में पता चला कि कंटेनर में हरियाणा निर्मित शराब को गुजरात सप्लाई के लिए भेजा जा रहा था। मौके से ट्रक चालक सौराब (जिला मेवात, हरियाणा) को गिरफ्तार किया गया। ट्रक कंटेनर को भी जब्त कर लिया गया है। मामले में नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
जब्त शराब का विवरण
-
रॉयल चैलेंज व्हिस्की 750 एमएल – 30 पेटी
-
रॉयल चैलेंज व्हिस्की 375 एमएल – 3 पेटी
-
रॉयल चैलेंज व्हिस्की 180 एमएल – 33 पेटी
-
रॉयल स्टेग व्हिस्की 750 एमएल – 5 पेटी
-
रॉयल स्टेग व्हिस्की 375 एमएल – 6 पेटी
-
रॉयल स्टेग व्हिस्की 180 एमएल – 19 पेटी
-
ऑल सीजन व्हिस्की 750 एमएल – 66 पेटी
-
ऑल सीजन व्हिस्की 375 एमएल – 5 पेटी
-
ऑल सीजन व्हिस्की 180 एमएल – 51 पेटी
-
मैजिक मूवमेंट वोडका 750 एमएल – 7 पेटी
कुल 225 कार्टन अवैध शराब जब्त की गई।
कार्रवाई में शामिल टीम
इस कार्रवाई में आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत, जोनल अधिकारी ओपी जैन, जिला आबकारी अधिकारी आदराम, उपायुक्त आबकारी निरोधक दल प्रद्युम्न सिंह के मार्गदर्शन में आबकारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह राठौड़, राहुल शर्मा, कैलाशचंद्र यादव, लक्ष्मण सिंह झाला, मांगीलाल, शंकरलाल, मन्नालाल, बंशीलाल एवं EPF टीम खेरवाड़ा की अहम भूमिका रही।



