Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

आईआईटी रुड़की में “डिज़ाइन फॉर भारत – यूथ इनोवेशन चैलेंज” पर प्रदर्शनी

आईआईटी में प्रदर्शनी का आयोजन

हरिद्वार, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के अंतर्गत आईआईटी रुड़की में “डिज़ाइन फॉर भारत – यूथ इनोवेशन चैलेंज” पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

इस राष्ट्रीय पहल के अंतर्गत आईआईटी रुड़की की टिंकरिंग लैब में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से अनेक टीमों ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण किया, जिनमें से चयनित टीमों को प्रदर्शनी के दौरान अपने डिज़ाइन नवाचारों एवं रचनात्मक समाधानों को प्रस्तुत करने हेतु आमंत्रित किया गया। शीर्ष तीन टीमों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जहाँ वे अपने नवाचारी प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगी।

इस आयोजन का समन्वयन आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर इंदरदीप सिंह ने नोडल अधिकारी के रूप में किया। प्रदर्शनी में आईआईटी के प्रोफेसर नवीन कुमार नवानी, अधिष्ठाता (शैक्षणिक कार्य), तथा प्रोफेसर विवेक कुमार मलिक, अधिष्ठाता (प्रायोजित अनुसंधान एवं औद्योगिक परामर्श) ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। अन्य विशिष्ट अतिथियों में प्रोफेसर वरुण शर्मा, समन्वयक, टिंकरिंग लैब; प्रोफेसर सोनल अत्रेय एवं प्रोफेसर विभूति रंजन भट्टाचार्य, संकाय सदस्य, डिज़ाइन विभाग सम्मिलित थे।

प्रोफेसर इंद्रदीप सिंह ने बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर की डिज़ाइन प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को विकसित भारत @2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप नवाचारी डिज़ाइन समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह पहल खेल एवं युवा कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आरंभ की गई है। चार चरणों के बाद इसका समापन नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं पुरस्कार समारोह के साथ होगा।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *