Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

चिकित्सक दंपति की मार्फड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर मांगी रंगदारी

प्रतीकात्मक छवि

गाजियाबाद, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में रहने वाले एक चिकित्सक दंपति की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर एक व्यक्ति ने रंगदारी की मांग की है।

सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने गुरुवार काे बताया कि इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के एक सोसाइटी में रहने वाले एक डॉक्टर दंपति ने आज थाने में शिकायत की है कि उनकी इंदिरापुरम क्षेत्र में क्लीनिक है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वह अपने क्लीनिक में बैठे थे, इसी बीच उनके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया। उसमें कुछ फोटो भेजे गए थे। यह फोटो उनके और उनकी पत्नी के थे। एक फोटो मार्फड था, जिसमें उनकी पत्नी को आपत्तिजनक हालत में दिखाया गया था। मैसेज करने वाले ने उनसे फोटो वायरल नहीं करने के एवज में आठ हजार रुपए की मांग की, तथा फोन करके उन्हें धमकी दी। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

—————

हिन्दुस्थान/सुरेश

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *