
हरिद्वार, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) बीएचईएल हरिद्वार की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य एवं पोषण वितरण शिविर में 80 छात्र-छात्राओं की नेत्र परीक्षण की गई और निःशुल्क पोषण सामग्री एवं दवाइयों का वितरण किया गया.
महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संतोष कुमार गुप्ता ने शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि आज का यह शिविर बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा. उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य का नियमित परीक्षण अत्यंत आवश्यक है और बीएचईएल का यह प्रयास है कि हर बच्चा स्वस्थ रहे और सही पोषण के साथ आगे बढ़े. बीएमआई और आंखों की जांच जैसे परीक्षण,उनके समग्र विकास के लिए मददगार हैं.
इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (सीएसआर) पार्थ सारथी गौड़ा,विद्यालय की प्रधानाचार्य गुरमीत कौर एवं शिक्षकगण,बीएचईएल चिकित्सक और पैरा मेडिकल स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे.
(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला
