Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

फर्जी जमानत गिरोह का भंडाफोड़, दो पेशेवर जमानतदार गिरफ्तार

कूट रचित दस्तावेज बनाने वाले गिरफ्तार आरोपित पुलिस अभिरक्षा में

जौनपुर, 23 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । यूपी के जौनपुर में शाहगंज कोतवाली थाना अंतर्गत पुलिस ने न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले फर्जी जमानत गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पेशेवर फर्जी जमानतदारों को गिरफ्तार किया है।

मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत कुमार सिंह ने बताया कि कार्यालय के अभिलेखों के अवलोकन में यह तथ्य सामने आया कि कुछ अधिवक्ताओं एवं जमानतदारों द्वारा गंभीर आपराधिक मामलों में न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध अभियुक्तों से मिलीभगत कर कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से एक ही जमानतदार द्वारा कई अभियुक्तों की जमानतें कराई जा रही थीं।

इस प्रकरण में थाना शाहगंज में बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने अपनी टीम के साथ वांछित अभियुक्त भगवान दास पुत्र घुरहू निवासी तियरी तथा राम अवतार पुत्र हीरालाल निवासी चोरसण्ड (दोनों थाना गौराबादशाहपुर) को आजाद नहर रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *