Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

केशियाड़ी में नकली कीटनाशक घोटाला उजागर

डुप्लीकेट दवा किसानों ने किया विरोध

पश्चिम मेदिनीपुर, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । धान की फसल में उपयोग होने वाली नामी कंपनी की नकली दवाओं की बिक्री का बड़ा मामला सामने आया है। बुधवार दोपहर केशियाड़ी थाना क्षेत्र के गिलागेड़िया इलाके में किसानों और दुकानदारों ने मिलकर एक व्यक्ति को नकली दवा बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।आरोपित की पहचान नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के भद्रकाली इलाके के रहने वाले एक युवक के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, आरोपित युवक ने पहले एक स्थानीय उर्वरक-दवा विक्रेता को “बॉयर” कंपनी के महंगे प्रोडक्ट “नेटिवो” के पैकेट की तस्वीर व्हाट्सएप पर भेजी थी। उसने बताया कि वह यह दवा बहुत सस्ते दामों पर दे सकता है, जबकि किसानों को यह असली दवा समझ में नहीं आएगी। लालच में आकर दुकानदार ने युवक को दुकान पर बुलाया।

कुछ घंटे बाद जैसे ही युवक दवा लेकर पहुंचा, दुकानदार और आसपास के किसान उसकी गतिविधियों पर शक होने पर उसे पकड़ लिया। मौके पर हंगामा होने पर सूचना केशियाड़ी थाने को दी गई। पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करती है और आरोपित युवक को हिरासत में ले लेती है।

घटना की जानकारी मिलते ही “बॉयर” कंपनी के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह नकली उत्पाद कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहा है और इस मामले में वे जल्द ही पुलिस के साथ कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे।

इस घटना से इलाके के किसानों में भारी रोष फैल गया है। किसान संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे नकली दवा गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि फसल और किसानों की मेहनत दोनों सुरक्षित रह सकें।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *