Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

शिमला : मां के जागरण में गया था परिवार, नौकर दंपति लाखों की नकदी व ज्वेलरी उड़ाकर फरार

Crime

शिमला, 25 सितंबर (Udaipur Kiran News) । राजधानी शिमला के ढली थाना क्षेत्र में नेपाली दंपति द्वारा चोरी कर फरार होने का मामला सामने आया है। नौकर दम्पति को 9 महीने पहले जिस घर में काम पर रखा गया था। उन्होंने उसी घर को निशाना बनाया और मौका पाकर 3 लाख रुपये से अधिक का सामान नकदी सहित उड़ा लिया। इसमें ज्वेलरी भी शामिल है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर फरार दम्पति की तलाश शुरू कर दी है।

यह शिकायत विजय कुमार पुत्र स्वर्गीय दया राम, निवासी गांव नोहा, डाकघर डब्लू, तहसील जुंगा, जिला शिमला (आयु 42 वर्ष) के बयान पर दर्ज की गई।

शिकायतकर्ता ने बताया कि पिछले नौ महीनों से नेपाली मूल का दंपति प्रकाश और उसकी पत्नी निर्मला उसके घर में काम कर रहा था। दिनांक 23 सितम्बर की रात वह अपने परिवार के साथ मां के जागरण में गौड़ा गया था और करीब रात एक बजे घर लौट आया। उस समय सब कुछ सामान्य था और परिवार ने घर में आराम किया।

अगली सुबह करीब 7:30 बजे जब उसने नेपाली दंपति के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो वह अंदर से बंद था। प्रकाश के मोबाइल पर फोन करने की कोशिश की गई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इससे उसे शक हुआ। इसके बाद जब घर की अलमारी की जांच की गई तो पाया गया कि उसका ताला तोड़कर करीब 90 हजार रुपये नकद, 17 ग्राम का सोने का चैन और उसकी पत्नी का मंगलसूत्र (जिसकी चेन सोने की नहीं थी) चोरी हो चुका है।

चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग तीन लाख पंद्रह हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार नेपाली दंपति की तलाश तेज कर दी गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने गुरूवार को बताया कि इस घटना को लेकर थाना ढली में धारा 305, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ है।

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *