Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

‘जी ले जरा’ पर फरहान अख्तर ने तोड़ी चुप्पी

फरहान अख्तर - फोटो सोर्स एक्स

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जी ले ज़रा’ एक बार फिर चर्चा में है। प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट स्टारर इस महिला प्रधान रोड-ट्रिप फिल्म को लेकर लंबे वक्त से कयास लगाए जा रहे थे कि यह बंद हो चुकी है। लेकिन हालिया बातचीत में निर्देशक फरहान अख्तर ने सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है।

फरहान अख्तर बोले, फिल्म अभी भी एक्टिव

रिपोर्ट के अनुसार फरहान अख्तर ने साफ कहा है कि ‘जी ले ज़रा’ बिल्कुल बंद नहीं हुई है। फिल्म एक्टिव है, पिछली शेड्यूलिंग समस्याओं के चलते इसे फिलहाल होल्ड पर रखा गया था। फरहान इससे पहले ‘डॉन 3’ को लेकर भी स्पष्ट कर चुके हैं कि वह प्रोजेक्ट भी बंद नहीं हुआ है।

फिल्म की घोषणा कई साल पहले हुई थी, लेकिन लगातार बाधाओं के कारण शूटिंग शुरू नहीं हो सकी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी के जन्म के बाद फिल्म छोड़ने पर विचार किया था। इसके बाद अनुष्का शेट्टी को कास्ट किए जाने की खबरें आईं। कैटरीना कैफ भी अपनी अन्य कमिटमेंट्स के कारण प्रोजेक्ट से बाहर होने की चर्चा में थीं। हालांकि अब जानकारी मिल रही है कि ‘जी ले ज़रा’ अपने मूल स्टारकास्ट प्रियंका, कैटरीना और आलिया के साथ ही आगे बढ़ेगी। लगातार खिंचते शेड्यूल और अफवाहों के बीच अब यह पुष्टि होना फैंस के लिए राहत की बात है कि फिल्म को लेकर तैयारियां फिर से पटरियों पर आ रही हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *