Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

फरीदाबाद : कार चालान के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपित गिरफ्तार

गिरफ्तार किया गया आरोपित

फरीदाबाद, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कार चालान की एपीके फाइल भेजकर लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अगवानपुर, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पिछले दिनों उसके व्हाट्सएप पर कार के चालान से संबंधित मैसेज आया, जिसमें एक एपीके फाइल थी, जब उसने फाइल को खोल तो उसके खाता से तीन लाख 74 हजार 500 रुपए कट गये। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए पुनित दुगड निवासी गांव धरती आनंगन झालामन्ड जिला जोधपुर राजस्थान हाल मौजपुर, शाहदरा दिल्ली को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुनित ठगों के लिए उपलब्ध करवाता था। उसने अंकित (खाताधारक) का खाता लेकर आगे दिया, जिसके खाता में ठगी के एक लाख 99 हजार रुपए आये थे। पुनित ने बी.कॉम की पढाई कर रखी है और दिल्ली में मोबाईल फोन की दुकान चलाता है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। खाताधारक अंकित को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *