Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

फरीदाबाद : डीसी ने परिवार पहचान पत्र केंद्र का किया औचक निरीक्षण

डीसी आयुष सिन्हा निरीक्षण के दौरान लोगों से बातचीत करते हुए

आधार व पीपीपी केंद्रों पर समयबद्ध और पारदर्शी सेवाओं के दिए निर्देश

फरीदाबाद, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा द्वारा बुधवार को परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) एवं आधार कार्ड केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। उनके साथ सीटीएम अंकित कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण का उद्देश्य आम नागरिकों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करना था। डीसी ने केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं, कार्यप्रणाली तथा कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसी आयुष सिन्हा ने परिवार पहचान पत्र से जुड़े पंजीकरण, संशोधन एवं सत्यापन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी पात्र नागरिक को अनावश्यक परेशानी न हो और सभी आवेदनों का निपटारा निर्धारित समय सीमा में किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि परिवार पहचान पत्र शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिससे नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होता है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही डीसी ने आधार कार्ड केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आधार नामांकन, अपडेट एवं बायोमेट्रिक प्रक्रियाओं का अवलोकन किया और नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के अंत में डीसी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को सरल, सुलभ एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है। परिवार पहचान पत्र एवं आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज नागरिकों के अधिकारों से जुड़े हैं, इसलिए इनसे संबंधित सेवाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *