Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

फरीदाबाद : पांच साल की बच्ची को टैंकर ने कुचला

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व मौजूद लोग।

फरीदाबाद, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नेहरू कॉलोनी में मस्जिद चौक के पास सोमवार सुबह एक हादसे में पांच साल की बच्ची की पानी के टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्ची मदरसे में पढ़ाई के लिए पैदल जा रही थी। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार नेहरू कॉलोनी के अशफाक की पांच साल की बेटी रोज़ की तरह आज भी मदरसे जा रही थी। जैसे ही वह मस्जिद चौक के पास पहुंची, तभी पीछे की ओर बैक हो रहे एक पानी के टैंकर की चपेट में आ गई । बताया जा रहा है कि टैंकर का पहिया बच्ची के सिर पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद बच्ची को गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवा दिया। मृत बच्ची के पिता अशफाक नेहरू कॉलोनी में ही एक छोटा सा ढाबा चलाते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि टैंकर ड्राइवर ट्रैक्टर में दो पानी के टैंकर जोडक़र रोज इसी जगह खड़ा होकर कॉलोनी में पानी की सप्लाई करता था। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी राजपाल ने बताया कि बच्ची की मौत की सूचना अस्पताल से मिली थी। पुलिस टैंकर ड्राइवर की लापरवाही समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *