Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

फरीदाबाद : हथियार के बल पर लूट के चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपित

फरीदाबाद, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पर्वतीय कॉलोनी मार्केट में तीन दिन पूर्व हथियार के बल पर डेढ़ लाख की लूट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस लाइन सेक्टर 30 में आयोजित की गई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 वरुण कुमार दहिया ने बताया कि चमन निवासी फरीदपुर ने थाना सारन में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह एनआईटी -3 स्थित एक विक्रेता के पास कन्फेशनरी का सामान फरीदाबाद में दुकानों पर सप्लाई व पैसे रिकवरी करने का काम करता है। 17 दिसंबर को सुबह वह दुकानों पर दिये गए सामान की पेमेंट लेने के लिए पर्वतीय कॉलोनी मार्केट गया था। चाचा चौक के पास सोनिया चौक पर कन्हैया लाल की दुकान से पैसे लेने पहुंचा, जहां से 21,200 रुपए लेकर अपने पि_ू बैग में रख लिये। जैसे ही वहां से थोड़ा आगे चल तो वहां गली में तीन लडक़े बाइक के सवार थे, उनमें से दो लडक़े उसके पास आए और हथियार दिखाकर उसका बैग छीन कर ले गए, जिसमें करीब डेढ़ लाख रुपए थे। जिस पर थाना सारण में लूट की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। अपराध शाखा सेक्टर 48 की टीम ने तकनीकाी व सीसीटीवी फुटेज की सहायता से तारिक मलिक (23) निवासी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश, जुबेर (18) जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश व गनी उर्फ अली निवासी जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश को अलीगढ़ उत्तर प्रदेश से काबू किया है तथा रोहित उर्फ कन्हैया (34) निवासी संजय एनक्लेव पार्ट 2 फरीदाबाद (दुकानदार) को फैजाबाद से काबू किया है। जिनसे वारदात में प्रयोग पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि तारिक और रोहित उर्फ कन्हैया (जिसकी दुकान से शिकायतकर्ता ने घटना से पहले लास्ट पेमेंट ली थी) घटनाक्रम के मुख्य षड्यंत्रकारी हैं। तारिक 1 साल पहले फरीदाबाद के सरूरपुर में किराए पर रहता था, जहां से उसकी जानकारी रोहित उर्फ कन्हैया से हुई थी। तारिक व रोहित उर्फ कन्हैया को पैसों की जरूरत थी, जिसके लिए रोहित ने तारिक को बताया था कि शिकायतकर्ता चमन सामान की पेमेंट लेकर जाता है। जिससे पैसे छीनने पर पैसों को बंदोबस्त हो जाएगा। रोहित उर्फ कन्हैया ने तारिक को बताया था कि 17 दिसंबर को शिकायतकर्ता चमन पैसे लेने के लिए उसकी दुकान पर आएगा। जिस पर तारिक, अपने साथी जुबेर व गनी के साथ 16 दिसंबर को ही अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से फरीदाबाद में आ गया था और सुबह करीब सवा नौ बजे तीनों रोहित उर्फ कन्हैया की दुकान के पास मोटरसाइकिल लेकर खड़े हो गए। जब शिकायतकर्ता चमन, रोहित की दुकान से पैसे लेकर चला तो तारिक व जुबेर ने हथियार के बल पर पैसे छीन लिए और मोटरसाइकिल पर भाग गए।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *