Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

फरीदाबाद : पुलिस ने दो बाइक सहित दो वाहन चोर पकड़े

गिरफ्तार किए गए वाहन चोर

फरीदाबाद, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । फरीदाबाद पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने शनिवार को बताया कि थाना ओल्ड में एक मोटरसाईकिल चोरी की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा एवीटीएस -2 की टीम ने मनीष(19) निवासी ओल्ड फरीदाबाद को चोरी की मोटरसाईकिल सहित खेडीपुल एरिया से गिरफ्तार किया है। वहीं अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दीपक(18) निवासी असावटी, पलवल को चोरी की मोटरसाइकिल सहित दशहरा ग्राउण्ड बल्लभगढ से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *