Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MAHARASHTRA

जालना में किसान ने सुसाईड नोट लिखकर की आत्महत्या

मुंबई, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जालना जिले के शेवगा गांव में सोमवार को एक किसान ने सुसाईड नोट लिखकर अपने ही खेत के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर लिया है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौजेपुरी पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और किसान का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि शेवगा गांव के किसान रामेश्वर खंडागले का शव आज उनके खेत में पेड़ से लटके होने की सूचना गांव वालों ने दी थी। इसके बाद जब पुलिस मौके पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। इसके बाद मृतक की जेब से सुसाईड नोट मिला, जिसे पुलिस ने ले लिया है और इसके बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक किसान के जेब से मिले सुसाईड नोट में लिखा है कि इस साल किसानों की स्थिति खराब हो गई है। कृषि उपज को नुकसान होने से कोई आय नहीं है। इस वजह से आर्थिक संकट है। इसके कारण परिवार कैसे चलेगा? किसानों के सामने यही सवाल है। बारिश से हुए नुकसान के कारण आय की कमी के कारण हाथ में पैसे नहीं हैं। दिवाली आई, बच्चों ने कपड़े मांगे, पटाखों के लिए पैसे मांगे। मेरे पास पैसे नहीं हैं, मैं उन्हें क्या बताऊं। अगर सब्सिडी आ जाती, तो दिवाली मनाई जाती। मुझे माफ करना, मैं जा रहा हूं। पुलिस आगे की जांच कर रही है। इस घटना से परिवार को गहरा सदमा लगा है।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *