
कोरबा/जांजगीर-चांपा, 9 दिसंबर (Udaipur Kiran) .(Udaipur Kiran) . खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीद शुरू होते ही पूरे प्रदेश के किसानों में उत्साह का माहौल है. पारदर्शी एवं तकनीक-आधारित व्यवस्था ने किसानों को न केवल राहत दी है, बल्कि भरोसे की नई नींव भी खड़ी की है.
ग्राम पेंड्री के किसान दिगंबर प्रसाद कश्यप ने धान उपार्जन केंद्र पेंड्री में 48 क्विंटल धान विक्रय किया. उन्होंने आज बताया कि खरीद केंद्र में पहुँचते ही साफ-सुथरा माहौल, सुचारू तौलाई और व्यवस्थित प्रक्रिया देखकर मन में संतोष की अनुभूति हुई और किसानों के लिए पर्याप्त सुविधाएँ प्रदान की गई है. उन्होंने कहा कि अब न भीड़ है, न भाग दौड़, सीधा पहुँचो, तौल कराओ और निश्चिंत होकर घर जाओ.
किसान दिगंबर कश्यप ने बताया कि पहले टोकन पाने के लिए लंबे समय तक लाइन में खड़ा होना पड़ता था. कई बार पूरा दिन इसी में निकल जाता था. अब मोबाइल पर ही ऑनलाइन टोकन मिल जाता है और निर्धारित समय की सूचना भी पहले से मिल जाती है. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टोकन ने किसानों को वास्तविक राहत दी है. खरीदी केंद्र पहुँचते ही तौलाई तुरंत हो जाती है. यह व्यवस्था समय, मेहनत और संसाधन तीनों की बचत करने वाली है. किसान कश्यप ने Chief Minister विष्णुदेव साय द्वारा लागू की गई आधुनिक ऑनलाइन टोकन प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि नई व्यवस्था ने किसानों का विश्वास और बढ़ाया है.
(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी
