Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

कुल्हाड़ी मारकर किसान की हत्या

घटना की जानकारी देते सीओ

उरई, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद जालाैन में रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम छौना में शुक्रवार देर रात एक किसान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई है। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य संकलित किए।

इस संबंध में सीओ माधौगढ़ अम्बुज सिंह ने बताया, ग्राम छौना में एक किसान की संदिग्ध हालत में मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो गांव के एक खेत के पास बनी मढ़ैया (छप्पर) में मृतक किसान वीरेंद्र कुमार का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा है। गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किए गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनके पति की हत्या गांव के ही युवक अखिलेश ने की है। हत्या से पहले मृतक और अखिलेश के बीच किसी विवाद की बात सामने आई है। आरोप है कि शराब के नशे की हालत में हुए इस विवाद के बाद अखिलेश ने कुल्हाड़ी से वार करके वीरेंद्र कुमार की हत्या कर दी। हत्यारोपित अखिलेश घटना के बाद से फरार है।

सीओ ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर नामजद आरोपित अखिलेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उसकी धरपकड़ के लिए ​दबिश दी जा रही है। गांव में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त बल तैनात किया गया है।—————

(Udaipur Kiran) / विशाल कुमार वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *