Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

डेनमार्क में हाईटेक खेती और पशुपालन के गुर सीख किसान वीरेन्द्र लुणु लौटा बीकानेर

डेनमार्क में हाईटेक खेती और पशुपालन के गुर सीख किसान वीरेन्द्र लुणु लौटा बीकानेर

बीकानेर, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । भेड़ बकरियों की देखरेख करने वाला किसान परिवार का बेटा अब डेनमार्क में खेती की आधुनिक तकनीकें सीख बीकानेर लौटा है। बीकानेर शहर के समीप ग्राम बेलासर के प्रगतिशील किसान वीरेन्द्र लुणु मंगलवार को डेनमार्क यात्रा से बीकानेर लौट आए हैं। राज्य सरकार के नॉलेज एनहांसमेंट प्रोग्राम के तहत कृषि और पशुपालन से जुड़ी नई तकनीकों का प्रशिक्षण लिया है। राज्य सरकार द्वारा किसानों की क्षमता वृद्धि के लिए भेजे गए 38 प्रगतिशील किसानों के दल में वीरेन्द्र लुणु का चयन हुआ। इस दल के साथ मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, जोराराम कुमावत और ओटाराम देवासी तथा वरिष्ठ आईएएस राजन विशाल, डॉ. समित शर्मा, कृषि आयोग अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, हॉर्टिकल्चर कमिश्नर चिन्मय गोपाल, मार्केटिंग निदेशक राजेश चौहान और हॉर्टिकल्चर निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह खीचड़ भी इस दौरे में शामिल रहे। डेनमार्क में किसान दल ने उन्नत डेयरी फार्म, ग्रीनहाउस खेती, जर्सी गाय पालन, और फूलों की आधुनिक खेती प्रणाली का अध्ययन किया।

लुणु ने बताया कि उन्होंने खेती और पशुपालन को कम लागत में अधिक उत्पादन की दिशा में विकसित होते पूरी तरह वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग से जुड़ी हुई है। वहाँ के अनुभवों को हम अपने गांवों में लागू करेंगे जिससे किसानों की आमदनी बढ़ सके। लुणु का मानना है कि यदि ग्रामीण स्तर पर आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को अपनाया जाए, तो खेती को एक लाभदायक और सम्मानजनक व्यवसाय बनाया जा सकता है। बीकानेर के किसान इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। एक भेड़ बकरी पालक परिवार से निकलकर विदेश तक पहुंचना लुणु के परिश्रम और लगन का परिणाम है। उन्होंने न सिर्फ अपने गांव का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे बीकानेर जिले को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर कृषि, उद्यान, पशुपालन अन्य सम्बद्ध विभाग के अधिकारी ने भी वीरेन्द्र लुणु को हार्दिक बधाईयां देकर अभिनन्दन किया है।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *