Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : मूंग-बाजरे की खरीद शुरू करने, डीएपी व नुकसान भरपाई के लिए किसानो ने किया प्रदर्शन

मांगों का ज्ञापन सौंपते किसान।

हिसार, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जिले के बालसमंद क्षेत्र के किसानों ने मंगलवार

को सब तहसील कार्यलय बालसमंद पर प्रदर्शन किया। किसानो ने अपनी मांगों का ज्ञापन नायब

तहसीलदार अजय को दिया और किसानों की मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।

अखिल भारतीय किसान संगठन के प्रधान एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि संदीप धीरणवास

ने बताया कि एक दिवसीय धरने का संचालन बलराज बिजला की अध्यक्षता में किया गया। किसान

नेता संदीप ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार जल्द से जल्द मूंग बाजरे की खरीद

शुरू करे। क्षेत्र में जलभराव व अत्यधिक बारिश के कारण फसलों में भारी नुकसान हुआ है।

किसानों को उचित मुआवजा और बारिश से टूटे गिरे आमजन के घरो दुकानों का आर्थिक नुकसान

लाभ दिलाया जाये। क्षेत्र में डीएपी खाद की भारी किल्ल्त है। हर गांव में डीएपी खाद

उपलब्ध करवाई जाए।

किसानों ने भादरा में डीएपी के लिए लाइन में लगे किसानों पर लाठीचार्ज करने

के मामले में कार्रवाई की मांग भी की। बलराज बिजला ने बताया कि निजी बैंकों द्वारा

किसान फसल प्रीमियम राशि काटने के बाद भी फसल बीमा पालिसी नंबर जारी नहीं किया गया

है। ऐसे में किसानों ने बैंक द्वारा पॉलिसी जारी करवाने की मांग उठाई। किसानो ने उपायुक्त

के नाम नायब तहसीलदार अजय के माध्यम से ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि जल्द किसानो

की मांग पूरी नहीं हुई तो किसान बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *