Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

फास्बेक्की ने कृत्रिम बुद्धिमता और स्वचालन पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित किया

कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि

आसनसोल, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । फेडरेशन ऑफ साउथ बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फॉस्बेक्की) की ओर से सोमवार को आसनसोल क्लब में छात्रों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता और स्वचालन पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गयी। इस सेमिनार के मुख्य अतिथि के रूप में काजी नजरुल यूनिवर्सिटी के उप कुलपति प्रो. डॉ. उदय बनर्जी, रामकृष्ण मिशन आसनसोल के सचिव स्वामी सोमात्मानंद जी महाराज, आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्त, रूद्रा ग्रुप के निदेशक दीपक रुद्रा आदि उपस्थित रहे. टीसीएस (यूके एंड यूएसए) के हेड ऑफ टेक्नोलॉजी सुदीप नाग विश्वास, कॉग्निजेंट के एसोसिएट डायरेक्टर सुशांत कर और पश्चिम बंगाल सरकार के फैक्ट्री इंस्पेक्टर अनिमेष प्रमाणिक मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित थे।

वक्ताओं ने छात्रों को एआई ऑटोमेशन, इंडस्ट्री 4.0 और भविष्य के रोजगार अवसरों पर विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर फॉस्बेक्की अध्यक्ष सचिन राय ने एआई तकनीक को लेकर एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब कंप्यूटर युग की शुरुआत हुई थी, तब भी लोगों में यह डर था कि तकनीक से नौकरियां खत्म हो जाएंगी। लेकिन समय ने साबित कर दिया कि तकनीक ने रोजगार छीने नहीं, बल्कि नये अवसर पैदा किये.

सचिन राय ने कहा कि अब दुनिया एआई के युग में प्रवेश कर चुकी है और व्यापार, उद्योग एवं युवाओं को इसके साथ खुद को ढालना होगा। यदि नयी और उन्नत तकनीकों को सही दिशा में अपनाया जाये, तो स्थानीय व्यापार भी वैश्विक स्तर तक पहुंच सकता है। एआई केवल चुनौती नहीं, बल्कि एक बड़ा अवसर है।

इस मौके पर फॉस्बेक्की के चेयरमैन सुभाष चंद्र अग्रवाल, संदीप झुनझुनवाला, सेमिनार चेयरमैन निखिलेश उपाध्याय और सेमिनार को-चेयरमैन प्रबीर सरकार भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने छात्रों को न केवल तकनीकी रूप से जागरूक किया, बल्कि उन्हें भविष्य के लिए आत्मनिर्भर तौर पर तैयार रहने की प्रेरणा भी दी।

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष विश्वकर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *