Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
CRIME

डेढ़ वर्षीय बेटी की हत्या मामले में पिता गिरफ्तार

बेटी की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपित की फोटो

प्रयागराज, 29 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित पूरामुफ्ती थाने की पुलिस टीम ने सोमवार को गत दिनों बेटी की हत्या मामले में आरोपित पिता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। यह जानकारी सोमवार को पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ़्तार आरोपित प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर भरेठा गांव निवासी सनी कुमार पुत्र कंचन कुमार है। इसके खिलाफ खुद की बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते जेल भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि, पूरामुफ्ती थाने की पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना स्थानीय के चौकी क्षेत्र सल्लाहपुर अन्तर्गत ग्राम मोहिउद्दीनपुर भरेठा (शेखपुर) में अभियुक्त सनी कुमार पुत्र कंचन कुमार अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्र के मुँह में कपड़ा डालकर उसका गला दबा दिया है। शिशु को उसके परिजन घटना के बाद उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *