Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: भालू की दहशत से लोगों में डर, वन विभाग की सलाह रात में बाहर निकलने से बचें

घर में भालू

अनूपपुर, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जमुना कॉलरी स्थित स्टाफ कॉलोनी और स्टेडियम के पास जंगली भालू की सक्रियता बढ़ गई है। बुधवार- गुरूवार की रात भालू ने कई घरों में घुसपैठ की।

जानकारी के अनुसार, 28 सितंबर को भालू ने एक घर का पिछला दरवाजा तोड़ दिया था। इसके बाद, बुधवार- गुरूवार की रात एक ही घर में लगातार पांच बार घुसपैठ की। गुरूवार की सुबह भी भालू को उसी घर के आसपास देखा गया।

स्थानीय प्रशासन और वन विभाग ने क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने लोगों को रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं और युवाओं को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है। यदि भालू दिखाई देता है, तो लोगों को तुरंत वन विभाग, थाना भालूमाड़ा या नगर पालिका को सूचित करने की सलाह दी गई है।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *