इंडो-नेपाल बॉर्डर इलाके से महिला ड्रग तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार महिला ड्रग तस्कर

सिलीगुड़ी, 9 दिसंबर (Udaipur Kiran) . दार्जिलिंग जिला पुलिस का नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अभियान जारी है. इसी क्रम में Monday देर रात गुप्त सूचना के आधार पर खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने पानीटंकी के गंडोगोल इलाके के एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में ब्राउन शुगर जब्त किया है. छापेमारी के दौरान महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार महिला का नाम सादिका खातून है. उसके घर के शौचालय के सब-टैंक से तीन पैकेटों में कुल 306 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला लंबे समय से ड्रग तस्करी के धंधे में शामिल थी. बरामदगी के बाद उसे NDPS ACT के तहत गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अब उससे जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुट गई है.

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Leave a Comment