Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

संस्कृति को सहेजने का संदेश देते हैं पर्व: राज्यमंत्री कृष्णा गौर

कृष्णा गौर ने श्री महामृत्युंजय गौशाला में की गोवर्धन पूजा

– राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने श्री महामृत्युंजय गौशाला में की गोवर्धन पूजा

भोपाल, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने बुधवार को भोपाल स्थित श्री महामृत्युंजय गौशाला में गोवर्धन पूजा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्व अपनी संस्कृति को सहेजने का संदेश देते हैं और गौ-वंश का संरक्षण हमारा परम कर्तव्य है। राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा संचालित श्री महामृत्युंजय गौशाला में 800 गायों की सेवा की जाती है। हम सब सौभाग्यशाली है कि श्रद्धा से भरपूर इस कार्यक्रम के साक्षी बनने का अवसर मिला है।

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने क्षेत्र के रहवासियों की सुख समृद्धि की प्रार्थना भी की। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में गौ माता के संरक्षण को सर्वोपरि रखा गया है। हमारी महान संस्कृति है, जो आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखने का मार्ग भी प्रशस्त करती है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि छाया ठाकुर, उर्मिला मौर्य, शगुन लोधी, संतोष ग्वाला, अशोक गुप्ता, सुरेंद्र वाडिका सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *