Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

दीपावली और छठ पूजा पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों से बढ़ेगी यात्री सुविधाएं

jodhpur

जोधपुर, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । रेलवे द्वारा दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत देने के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है जिसके तहत जहां रविवार को जोधपुर से मऊ स्टेशनों के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी वहीं जोधपुर से बांद्रा टर्मिनस स्टेशनों के बीच 22 अक्टूबर को ट्रेन पहले ट्रिप के लिए रवाना होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि दीपोत्सव के मद्देनजर ट्रेन 04823 जोधपुर-मऊ साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 19 अक्टूबर को जोधपुर रेलवे स्टेशन से शाम 5.30 बजे प्रस्थान करेगी वह मेड़ता रोड-जयपुर-मथुरा जंक्शन-लखनऊ-अयोध्या धाम के रास्ते अगले दिन रात्रि 11.20 बजे मऊ जंक्शन स्टेशन पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि वापसी में ट्रेन 04824 मऊ-जोधपुर स्पेशल 21 अक्टूबर मंगलवार सुबह 4 बजे मऊ स्टेशन से रवाना होकर जयपुर के रास्ते अगले दिन सुबह 8.55 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार रेलवे द्वारा यात्री सुविधा को देखते हुए जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का जयपुर के रास्ते दो ट्रिप हेतु संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। ट्रेन 04825,जोधपुर से अपने पहले ट्रिप पर 22 अक्टूबर बुधवार को शाम 5.30 बजे रवाना होकर मेड़ता रोड-जयपुर-कोटा-वडोदरा होते हुए अगले दिन शाम 6.20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंच जाएगी और वापसी में वहां से 23 अक्टूबर गुरुवार को रात्रि 9.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 9.45 बजे जोधपुर पहुंच जाएगी।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *