Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत के जाजल गांव में दो समुदायों के बीच भीषण संघर्ष, कई घायल

सोनीपत: खानपुर के बीपीएस पीजीआई अस्पताल में घाायलों के परिजन

सोनीपत, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । हरियाणा के सोनीपत

जिले के यमुना किनारे बसे गांव जाजल में मंगलवार रात दो समुदायों के बीच हुए विवाद

ने हिंसक रूप ले लिया। बाइक रोकने की मामूली कहासुनी लाठी-डंडों और तेजधार हथियारों

से हुए हमले में बदल गई। दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक महिला पुरुष घायल हो गए

हैं।

सूचना

मिलते ही बहालगढ़ थाना पुलिस के प्रभारी संदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे

और हालात पर काबू पाया। घायलों को तुरंत सोनीपत नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां से गंभीर

रूप से घायल चार व्यक्तियों- सोहन, टिंकू, योगेश और मुकेश को बीपीएस खानपुर आयुर्विज्ञान

महाविद्यालय रेफर किया गया।

पुलिस के अनुसार, गढ़ मीरकपुर

से लौट रहे नवीन और टिंकू नामक युवक जब गांव के पास पहुंचे तो विशेष समुदाय का युवक

नसीम बीच सड़क पर खड़ा था। रास्ता देने को कहने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो

जल्द ही झगड़े में बदल गई। आरोप है कि इसके बाद दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे

पर हमला कर दिया।

झगड़े

के समय कुछ युवक नशे की हालत में थे, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। देर रात तक गांव में

अफरा-तफरी का माहौल रहा। खबर मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची और

गांव में फ्लैग मार्च कर शांति बहाल की।

क्षेत्राधिकारी

रवि मलिक ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस बल तैनात कर

दिया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून

अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *