बेकाबू दो बाइकों में भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत

बेकाबू दो बाइकों में भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत

–महिला सहित तीन लोग घायल, परिवारों में पसरा मातम

हमीरपुर, 30 नवम्बर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के नदना गांव के पास sunday को तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई है. महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. मृतक युवकों के परिवारों में कोहराम मचा है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

जरिया थाना क्षेत्र के अमूंद गांव निवासी धीरेंद्र उर्फ धीरू पुत्र अर्जुन सिंह पड़ोसी महिला किरन देवी पत्नी राम सिंह के साथ sunday को किसी काम से कस्बा आया था. राठ से वापस अपने गांव नदना जा रहा था. तभी रास्ते में जलालपुर रोड पर नदना गांव के पास sunday दोपहर में विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में धीरेंद्र उर्फ धीरू की मौत हो गई. जबकि किरन देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. वहीं दूसरी बाइक में सवार राजू पुत्र परमलाल निवासी गहुली थाना जलालपुर की भी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. उसके साथ हरपाल सिंह पुत्र पूरन लाल कुशवाहा ग्राम गहुली के अलावा रिश्तेदार बलराम पुत्र पूरनलाल निवासी ग्राम दौनी पिपरा जनपद छतरपुर (मध्यप्रदेश) भी गंभीर रूप से घायल हो गया. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, चिकित्सक ने किरन को मेडिकल कॉलेज रेफर किया है.

मृतक राजू के परिजनों ने बताया कि वह अविवाहित जराखर महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था. अपने पीछे मां केसर के अलावा बहन वंदना और संध्या सहित अन्य सभी परिजनों को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया है. वहीं मृतक धीरेंद्र और धीरू के परिजनों ने बताया कि अविवाहित था, अपने हिस्से की 10 बीघा कृषि भूमि में खेती और पशु पालन कर परिवार का भरण पोषण करता था. जो अपने पीछे मां अखिलेश रानी के अलावा बहन सुचिता और प्रियंका सहित बड़े भाई जितेंद्र के अलावा अन्य सभी परिजनों को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया है. मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा

Leave a Comment