Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

नर्मदापुरम में कबाड़े की दुकान में लगी भीषण आग, पड़ोस के मकान और दुकान भी चपेट में आए

नर्मदापुरम में कबाड़े की दुकान में लगी भीषण आग

नर्मदापुरम, 1 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में मंगलवार रात एक कबाड़ दुकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसकी कई फीट ऊंचाई तक नजर आ रही थी। आग की चपेट में पड़ाेस की एक दुकान और मकान भी आ गए। सूचना के बाद माैके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में मकान और दुकानाें में रखा सामान पूरी तरह से जलकर खाक हाे गया। फिलहाल आग लगने के कारण अज्ञात है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, इटारसी रोड डबल फाटक पर मंगलवार रात करीब 10 बजे कबाड़े की दुकान में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें 10 से 15 फीट तक ऊंची उठने लगीं। हादसे में कबाड़े की दुकान के साथ बगल की सेंटिंग दुकान और एक मकान भी चपेट में आ गए। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे और सड़क व ओवरब्रिज से आग का नजारा देखते रहे। कई लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। सूचना मिलते ही नगर पालिका की दो दमकल मौके पर पहुंचीं। पायलट सुरजीत राजपूत और मुकद्दर खान ने करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कबाड़ और सेंटिंग दुकान का सामान सहित मकान में रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडेय ने बताया कि आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है। आगजनी का केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *