Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

एनएसयूआई के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सहित पन्द्रह सदस्यों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

एनएसयूआई के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बीके कुशवाह के साथ पन्द्रह सदस्यों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

जयपुर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बीके कुशवाह ने सोमवार को अपनी टीम के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी के सानिध्य में बीके कुशवाह और उनकी टीम को पार्टी कार्यालय में भाजपा का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई गई।

भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व, राजस्थान के विकास पुरुष मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा प्रदेश संगठन के मुखिया मदन राठौड़ की कार्यशैली से प्रभावित होकर बृजकिशोर कुशवाहा ने भाजपा की सदस्यता ली है। सैनी ने बीके कुशवाह एवं उनकी पूरी टीम का भारतीय जनता पार्टी परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। सैनी ने कहा कि बीके कुशवाह और उनकी टीम संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य करेगी और भाजपा की विकास यात्रा को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से कुंठित होकर तथा भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा, संगठनात्मक रीति और विकासपरक सोच से प्रभावित होकर इन सभी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी को अपना परिवार चुना है।

भाजपा में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से रवि डोयला (सरपंच, नीम बसई), रामनरेश, रामू कुशवाहा, नीरज कुमार, पवन पोसवाल, महेंद्र, मनोज कुमार, मनीष गोस्वामी, राजेश मीणा, मनीष कुमार मीणा, राहुल कुमार, पी. खान, कृष्ण कुमार, दीपचंद (सरपंच), रविंद्र, अनमोल बंसल सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों का भाजपा परिवार में पार्टी का दुपट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ अपूर्वा सिंह, नारायण मीणा मंच पर उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *