Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

फिल्म ‘धुरंधर’ ने 18वें दिन कमाए 16 करोड़ रुपये

रणवीर सिंह

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती से टिकी हुई है। रिलीज के करीब तीन हफ्ते बाद भी फिल्म की कमाई का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। भले ही 18वें दिन कलेक्शन में हल्की गिरावट दर्ज की गई हो, लेकिन इसके बावजूद ‘धुरंधर’ ने ऐसे रिकॉर्ड बना दिए हैं, जिससे यह इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई है। खास बात यह है कि फिल्म ने दुनियाभर की कमाई में ऋषभ शेट्टी की सुपरहिट ‘कांतारा: चैप्टर 1’ को भी पीछे छोड़ दिया है।

18वें दिन भी कायम रहा ‘धुरंधर’ का दबदबाबॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने अपने तीसरे सोमवार यानी 18वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 16 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यह फिल्म की अब तक की सबसे कम एकदिवसीय कमाई जरूर है, लेकिन कुल आंकड़ों की बात करें तो सिर्फ 18 दिनों में फिल्म ने भारत में 571.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है। अब फिल्म की नजरें 600 करोड़ क्लब में एंट्री पर टिकी हैं, जो मौजूदा रफ्तार को देखते हुए जल्द पूरी होती दिख रही है।

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी रचा इतिहासभारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी ‘धुरंधर’ का जलवा बरकरार है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 872 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। इस आंकड़े के साथ ‘धुरंधर’ ने श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ (857 करोड़) और ‘कांतारा: चैप्टर 1’ (852 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इन रिकॉर्ड्स के साथ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ अब 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर इसका दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *