नशीले कफ सिरप की तस्करी में 425 करोड़ का वित्तीय लेन-देन

एसआईटी द्वारा नोटिस जारी करते हुए

सोनभद्र, दिसंबर (Udaipur Kiran) . नशीले कफ सिरप मामले में जिले की एसआईटी टीम ने जांच के दौरान दो वर्षों में रू 425 करोड़ का संदिग्ध वित्तीय लेन-देन करना पाया है, जिसमें से 30 बैंक खातों व रू60लाख की धनराशि फ्रीज किया गया है.

Superintendent of Police अभिषेक वर्मा ने Monday को बताया की थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत नशीले कफ सिरप के अवैध कारोबार से संबंधित अभियोग की विवेचना एसआईटी द्वारा की जा रही है. एसआईटी ने जांच के दौरान पाया गया कि शैली ट्रेडर्स के खाते से पिछले दो वर्षों में लगभग ₹425 करोड़ का संदिग्ध वित्तीय लेनदेन किया गया है. इस अवैध कारोबार में संलिप्त जनपद सोनभद्र की मां कृपा मेडिकल स्टोर और शिविक्षा फर्म, भदोही जनपद के दिलीप मेडिकल एजेंसी, आयुष इंटरप्राइजेज एवं राजेन्द्र एंड संस ड्रग एजेंसी व सभी फर्मों के भवन स्वामी को भी नोटिस प्रेषित किया गया है. एसपी ने बताया की जांच के दौरान शैली ट्रेडर्स के खातों में हुए वित्तीय लेनदेन का बड़ा खुलासा होने के बाद इस फर्म के चार्टर्ड अकाउंटेंट विष्णु अग्रवाल को नोटिस जारी कर 10 दिसंबर तक सभी वित्तीय लेनदेन, लेजर, जीएसटी व इससे संबंधित सभी अभिलेख प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है.

सोनभद्र पुलिस की एसआईटी द्वारा पूरे अवैध व नशीले कफ सिरप नेटवर्क की गहन विवेचना जारी है तथा अवैध व्यापार से जुड़े अन्य व्यक्तियों व फर्मों की भी पहचान की जा रही है.

(Udaipur Kiran) / पीयूष त्रिपाठी

Leave a Comment