Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BUSINESS

UCO Bank की एफडी स्कीम: ₹2 लाख जमा पर पाएं ₹28,200 तक फिक्स्ड ब्याज, जानें पूरी डिटेल

UCO Bank Savings Scheme: सार्वजनिक क्षेत्र का यूको बैंक अपने ग्राहकों को एफडी योजनाओं पर आकर्षक ब्याज दरें दे रहा है। बैंक की 444 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम में सामान्य नागरिकों को 6.45% और सीनियर सिटीजन को 6.95% का फिक्स ब्याज मिलता है। वहीं, रिटायर्ड सीनियर सिटीजन स्टाफ को इस स्कीम में सबसे ज्यादा 7.95% ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

UCO Bank FD scheme

7 दिन से 10 साल तक एफडी की सुविधा

यूको बैंक में ग्राहक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी खाता खोल सकते हैं। बैंक एफडी पर 2.90% से 7.95% तक का ब्याज देता है। रिटायर्ड सीनियर सिटीजन स्टाफ को 1 साल से कम की एफडी पर 1.25% और 1 साल से ज्यादा की एफडी पर सामान्य दर से 1.50% ज्यादा ब्याज मिलता है।

444 दिनों की स्पेशल एफडी पर ज्यादा ब्याज

  • सामान्य नागरिकों के लिए – 6.45%

  • सीनियर सिटीजन के लिए – 6.95%

  • रिटायर्ड सीनियर सिटीजन स्टाफ के लिए – 7.95%

₹2 लाख जमा पर कितना मिलेगा ब्याज?

अगर आप सामान्य नागरिक हैं और यूको बैंक में 2 साल के लिए ₹2,00,000 की एफडी करते हैं, तो मैच्योरिटी पर कुल ₹2,25,965 मिलेंगे, जिसमें ₹25,965 का फिक्स ब्याज होगा।
सीनियर सिटीजन को मैच्योरिटी पर कुल ₹2,28,200 मिलेंगे, जिसमें ₹28,200 फिक्स ब्याज शामिल है।

एफडी स्कीम की खासियत है कि आपको निश्चित समय के बाद ब्याज की रकम गारंटी के साथ मिलती है, जिसमें किसी तरह की कोई शर्त नहीं होती।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *