
शिमला, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Himachal Pradesh के शिमला जिले के ठियोग Police Station में माता महेश्वरी मंदिर के चढ़ावे की रकम गबन किए जाने का मामला दर्ज किया गया है. यह शिकायत ठियोग के मतियाना निवासी पूर्ण चंद ने दर्ज करवाई है.
शिकायत के अनुसार माता महेश्वरी का मंदिर शरी में स्थित है. नवरात्रों के दौरान परंपरा के अनुसार माता की मूर्ति को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर से बाहर देवरा में रखा जाता है. इस वर्ष माता की मूर्ति 22 सितंबर 2025 से 1 अक्टूबर 2025 तक देवरा में रखी गई थी. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और चढ़ावे के रूप में नकद राशि भेंट की.
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि मंदिर के साथ भंडारी भी रहता है, जो चढ़ावे की राशि का हिसाब-किताब रखने और उसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी निभाता है. भंडारी मंदिर समिति का भी एक हिस्सा होता है. नवरात्रों के दौरान माता को करीब तीन लाख रुपये का नकद चढ़ावा चढ़ाया गया था.
आरोप है कि भंडारी कृष्ण लाल निवासी ठियोग ने यह नकद राशि अब तक मंदिर के बैंक खाते में जमा नहीं करवाई. इस पर संदेह होने के बाद शिकायतकर्ता ने मामले की सूचना पुलिस को दी.
ठियोग पुलिस ने शिकायत के आधार पर Indian न्याय संहिता की धारा 316(2), 316(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस के एक अधिकारी ने Saturday को बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
—————
(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा
