Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

मुरादाबाद में देवी -देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी वाली पुस्तकें बेच रहे लोग, एफआईआर दर्ज

अमेरिका में रहने वाले व्यक्ति की जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा लेने के आरोप में तीन पर केस दर्ज

मुरादाबाद, 23 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस पुलिस ने थाना क्षेत्र के हिमगिरी कालोनी व थाना मझोला क्षेत्र के मंडी समिति में धार्मिक किताब बांटने वालों के खिलाफ मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामले में दो दिन पहले बजरंग दल के नेताओं ने किताब के माध्यम से हिंदू देवी देवताओं पर टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया था। किताब बांटने वाले एक अध्यात्मिक गुरु के अनुयायी है। पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने आज बताया कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कांठ रोड निवासी ओमपाल सिंह की तहरीर के आधार पर मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की हिमगिरी कालोनी में बीती 14 दिसंबर को कुछ लोग एक धार्मिक किताब बांट रहे थे। एक व्यक्ति ने धार्मिक किताब ले ली और उन्होंने किताब को पढ़कर देखी तो उन्होंने हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इसके बाद किताब बांटने वाले भाग गए थे। पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने जांच करने के बाद किताब बांटने वालों को चिन्हित कर लिया था। बाद में 18 दिसंबर को पुलिस ने किताब बांटने वाले को हरथला चौकी बुलाया। सूचना के बाद बजरंगदल के पदाधिकारी पहुंच गए थे। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया था। बीते रविवार को थाना मझोला क्षेत्र में किताब वितरित करने पहुंचे अध्यात्मिक गुरु के अनुयायी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। मामला तूल पकड़ता जा रहा था।

थाना सिविल लाइंस पुलिस ने मंगलवार को कांठ रोड निवासी ओमपाल सिंह के शिकायती पत्र के आधार पर अज्ञात आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *