Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

दरोगा – सिपाही पर हमला करने वालाें पर एफआईआर दर्ज, पुलिस मुठभेड़ में दो गिरफ्तार

सिपाही को बंधक बनाकर अधमरा कर रिवाल्वर छीनने में मुकदमा दर्ज

-पुलिस ने दो आराेपिताें काे तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।

-झगड़े की जांच करने गांव पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने किया था हमला

-सिपाही काे बंधक बनाकर की थी बर्बरता, गांव में पीएसी तैनात

हमीरपुर 03 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव में मंगलवार काे दाे पक्षाें के बीच मारपीट की सूचना पर गए पुलिस कर्मियों काे बंधक बनाने व मारपीट कर रिवॉल्वर छीनने के मामले में पुलिस सक्रिय हाे गई है। भुक्तभाेगी उपनिरीक्षक द्वारा दी गई तहरीर पर थाने में आराेपिताें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुठभेड़ में दो आराेपिताें काे तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पैर में गाेली लगी है ।

क्षेत्र के हरौलीपुर चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि शाम सात बजे उमराहट गांव निवासी शत्रुघ्न निषाद पुत्र फूल सिंह उर्फ जोकर ने सूचना दी कि गांव निवासी योगेश उर्फ दुर्गेश तथा सुरेश पुत्रगण स्व लाखन निषाद ने बिजली का किराया मांगने को लेकर मां बिटोला देवी व पत्नी गीता के साथ मारपीट की है। तब मैं चौकी इंचार्ज हमराह कांस्टेबल आशीष मौर्या के साथ शांति व्यवस्था मद्देनजर गांव गया था।

गांव में जैसे ही योगेश उर्फ दुर्गेश व रामकेश के घर के पास पहुंचा तो सुरेश भीड़ एकत्रित करने के लिए चिल्लाने लगा । इसके झांसे में आकर लाेग पुलिस पर हमलावर हो गए। पुलिस के काम में बाधा डालते हुए गाली गलौज करते हुए कुल्हाड़ी, नुकीले व धारदार हथियार डंडा लेकर बलवा करते हुए पुलिस पार्टी के साथ मारपीट करने लगे तथा कांस्टेबल आशीष मौर्या को बंधक बनाकर रस्सी से बांध दिया। उसके सिर व शरीर पर जान से मारने व लूट की नीयत से कई वार किए जिससे आशीष मौर्या लहूलुहान हो गया। लोग चिल्लाते रहे कि जिंदा नहीं छोड़ना है।

दराेगा ने तहरीर में यह भी बताया कि घटना के समय चारों तरफ अफरातफरी मच गई। तथा कानून एवं शांति व्यवस्था छिन्न भिन्न हो गई तथा ग्रामीणों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए तथा मेरी पिस्टल मैगजीन दस कारतूस सहित छीन ली तथा आशीष मौर्य का मोबाइल भी छीन लिया जिससे कहीं फोन न कर सके।

घटना में गांव निवासी दुर्गा पुत्र गोपाल निषाद, धर्मपाल पुत्र लल्लू निषाद, उजेल बाबू पुत्र लल्लू निषाद, सुरेश पुत्र स्वर्गीय लाखन निषाद, दुर्गेश पुत्र स्व लाखन, लक्ष्मी पुत्र पंचम,महेंद्र पुत्र बंशी लाल, राकेश पुत्र ऊदल, रामगोपाल पुत्र ऊदल,धर्म सिंह पुत्र लल्लू, भूरा पुत्र शिवराम, हीरा पुत्र राजेंद्र, रामसेवक पुत्र कुंवर लाल, राजकिशोर पुत्र रामबाबू, मलखान पुत्र छुटकन, प्रहलाद पुत्र रामबाबू, रामकरण पुत्र बब्बू, रामबाबू पुत्र छोटेलाल, रामप्रकाश पुत्र सुखलाल सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

घायल सिपाही का रीजेंसी हॉस्पिटल कानपुर में इलाज चल रहा है। गांव में पुलिस बल तथा एक ट्रक पीएसी तैनात की गई है तथा अधिकारी गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार दौरा कर रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने गांव जाकर घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने आज बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच उच्चाधिकारी कर रहे हैं। नामजद आरोपितों की तलाश कराई जा रही है।

पुलिस मुठभेड़ में दो गिरफ्तारपुलिस ने मुठभेड़ में दाे आराेपिताें काे गिरफ्तार कर लिया है। इनमें राज किशाेर निषाद के दांये और महेंद्र निषाद के बांये पैर में गाेली लगी है। पुलिस ने दाेनाें काे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इनके पास से अवैध असलहे भी बरामद हुए हैं। गांव में पुलिस के सिपाही पर हमला करने वालों में ये दोनों प्रमुख रूप से शामिल थे।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *