Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
MAHARASHTRA

सांगली में शराब बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग, दो घायल

फोटो: सांगली में शराब फैक्ट्री में लगी आग का दृश्य

मुंबई, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सांगली जिले के भलवानी इलाके में शोभे की दारु नामक शराब बनाने वाले फैक्ट्री में सोमवार को सुबह अचानक विस्फोट के बाद आग लग गई । इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें सांगली जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि भलवानी इलाके में मंसूर मुल्ला की शोभे की दारु नामक शराब की फैक्ट्री में सोमवार को सुबह करीब दस बजे अचानक ज़ोरदार विस्फोट हुआ और इसके बाद आग लग गई। उस समय मंसूर का बेटा आफताब मंसूर मुल्ला (30) और आमिर उमर मुलानी (40) फैक्ट्री में काम कर रहे थे। इस घटना में दोनों घायल हो गए और पुलिस टीम ने दोनों को सांगली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना की जानकारी मिलते ही वीटा से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है। अभी तक फैक्ट्री में विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है, आगे की जांच जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *