Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
DELHI

प्रदूषण के खतरों के बीच दिल्ली में गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग

आम आदमी पार्टी (आआपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज (फाइल फोटो)।

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली में प्रदूषण के खतरों के बीच गाजीपुर लैंडफिल साइट पर शुक्रवार को आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने से आसपास के इलाकों में लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

आम आदमी पार्टी (आआपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इसको लेकर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और दिल्ली सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि गाजीपुर लैंडफिल साइट पर अगर आग नहीं बुझी तो शाम तक महापौर को इस्तीफा देना पड़ सकता है।

उल्लेखनीय है कि गाजीपुर लैंडफिल दिल्ली की तीन प्रमुख कचरा साइटों में से एक है, जहां सालों से कचरे का ढेर बढ़ता जा रहा है। विपक्ष एमसीडी पर लैंडफिल प्रबंधन में लापरवाही के आरोप लगाता रहता है, जबकि दिल्ली सरकार का दावा है कि बायो-माइनिंग और अन्य परियोजनाओं से 2026 तक इन साइटों को साफ कर दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले करीब दो महीने से दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। शुक्रवार को अपराह्न 03 बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 376 दर्ज की गयी, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है।

————-

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *