Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

हावड़ा के ब्लाउज की दुकान में लगी आग

आग लगने के बाद की स्थिति

हावड़ा, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हावड़ा जिले के मल्लिक फाटक इलाके में स्थित एक ब्लाउज की दुकान में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई। खबर मिलते ही घटनास्थल पर दमकल के दो इंजन पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। दुकान मालिक ने रविवार को बताया कि आठ से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। किसी तरह दुकान के ऊपर स्थित मकान को बचाया जा सका।

मालिक का आरोप है कि यह दुर्घटना नहीं थी, बल्कि उनकी दुकान को जानबूझकर जला दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात हावड़ा के जीटी रोड पर मल्लिक फाटक स्थित एक ब्लाउज की दुकान से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दुकान के ऊपर तीसरी मंजिल पर रहने वाले मालिक कार्तिक कुंडू को खबर दी। वह नीचे आए और देखा कि दुकान में आग लग रही है। शुरुआत में उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन इसे नियंत्रित नहीं कर सके। दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

आग की तीव्रता इतनी थी कि बगल में स्थित एक पान की दुकान और साड़ी की दुकान में भी आग फैल गई। दोनों दुकानों को भी आंशिक नुकसान हुआ।

दुकान मालिक कार्तिक बाबू ने आरोप लगाया कि शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग नहीं लगी। उनकी दुकान में जानबूझकर आग लगाई गई है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि किसने या किन लोगों ने आग लगाई।

दुकान के पास ही एक स्कूल और आसपास कई दुकानें हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर आग और फैल जाती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

दमकल विभाग आग लगने के सही कारणों की जांच कर रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *