गोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर धमाका के बाद लगी आग, 23 कर्मचारियों की मौत

घटनास्थल पर खड़ी एंबुलेंस.

पणजी, 07 दिसंबर (Udaipur Kiran) उत्तर गोवा के अर्पोरा में देररात एक नाइट क्लब में आग लगने से 23 लोगों की मौत हो गई. गोवा पुलिस महानिदेशक अलोक कुमार ने बताया कि सभी मृतक क्लब के कर्मचारी हैं. आग सिलेंडर में धमाका होने के बाद लगी. उन्होंने बताया कि अब तक 23 शव बरामद किए गए हैं.

गोवा के Chief Minister प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे. लोबो ने बताया कि इस हादसे में किसी भी पर्यटक के हताहत होने की सूचना अभी तक नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने और आगे जांच के लिए राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है.

Chief Minister प्रमोद सावंत ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि यह घटना गोवा जैसे पर्यटन राज्य के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने नियमों की अनदेखी कर अवैध रूप से इस तरह के संस्थान चलाए, उनके कारण यह आग हादसा हुआ और इसमें 23 लोगों की जान चली गई. सरकार इस घटना की जांच करेगी.

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Leave a Comment