Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सिवनी : ट्रक में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Big news from Seoni: A truck caught fire, brought under control by the fire brigade.

सिवनी, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में शनिवार रात अमाझिरिया मंडला रोड स्थित ए.के. नगर के सामने एक वेयरहाउस के पास खड़े ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मामले की जांच में जुटी है।

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *