Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

खड़गपुर में पूजा के दौरान दीये से लगी आग

इंदा शक्ति भवन के सामने लगी आग पर काबू पाते दमकल कर्मी।
इंदा शक्ति भवन के सामने लगी आग पर काबू पाते दमकल कर्मी।
इंदा शक्ति भवन के सामने लगी आग पर काबू पाते दमकल कर्मी।

खड़गपुर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

खड़गपुर के न्यू सेटलमेंट क्षेत्र स्थित इंदा शक्ति भवन के सामने शनिवार सुबह अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबह की पूजा के दौरान जलाया गया दीया ही आग लगने का कारण बना, जिससे देखते ही देखते आसपास के लोग घबराकर मौके पर जमा हो गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रोज़ाना की तरह सुबह पूजा के लिए दीया जलाया गया था। इसी दौरान असावधानीवश दीये की लौ पास में मौजूद ज्वलनशील सामग्री के संपर्क में आ गई, जिससे आग भड़क उठी। कुछ ही पलों में धुआं उठने लगा और इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में जुट गए। बाद में संबंधित विभाग और दमकल कर्मियों को भी खबर दी गई। सौभाग्यवश समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि कुछ सामान के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। स्थानीय प्रशासन ने कहा कि पूजा-पाठ के दौरान दीया, मोमबत्ती या अगरबत्ती जलाते समय विशेष सतर्कता आवश्यक है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *