Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

विद्यासागर सेतु पर चलती बस में लगी आग, यात्रियों की जान बाल-बाल बची

बस में आग

कोलकाता, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । शहर में बुधवार सुबह विद्यासागर सेतु पर एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस में आग ने भयंकर रूप ले लिया और पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि समय रहते सभी यात्रियों को बस से उतार लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब सात बजे दूसरी हावड़ा (विद्यासागर) सेतु के एप्रोच रोड पर एक निजी बस में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैल गई और बस पूरी तरह धधक उठी। घटना की सूचना मिलते ही हेस्टिंग्स थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। यात्रियों, चालक और कंडक्टर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, इसलिए किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

दमकल विभाग की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और लगभग 35 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्रारंभिक जांच में दमकल कर्मियों का अनुमान है कि बस में आग लगने की वजह इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट हो सकती है। इस घटना के कारण करीब 45 मिनट तक हावड़ा से कोलकाता की ओर जाने वाला यातायात बाधित रहा। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन स्थिति नियंत्रण में आने के बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो गया।

(Udaipur Kiran) / ओम पराशर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *