Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
DELHI

डबल डेकर प्राइवेट बस में लगी आग

डबल डेकर प्राइवेट बस में लगी आग की फोटो

नई दिल्ली, 02 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तरी जिले के कश्मीरी गेट इलाके में मंगलवार सुबह एक डबल डेकर प्राइवेट बस में आग लग गई। मामले की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। आग लगते ही बस के अंदर बैठी सवारियां तुरंत बाहर आ गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। शुरुआती जांच के बाद आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर आग लगने का कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है।

दमकल विभाग के मुताबिक दमकल विभाग को मंगलवार सुबह करीब 6.50 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग कश्मीरी गेट से राज निवास की ओर जाने वाले मार्ग पर एक बस में लगी थी। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंच गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने 7.35 बजे आग पर काबू पाया। इसके बाद कूलिंग का काम शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान बस सामान व सवारियों से भरी हुई थी। आग लगने के बाद सभी सवारी सुरक्षित बाहर आ गई। बस प्राइवेट है। आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *