Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
DELHI

भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में दो कार्डबोर्ड फैक्ट्रियाें में लगी आग

आग की फाेटाे

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । बाहरी उत्तरी जिले के भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र स्थित दो कार्डबोर्ड फैक्ट्रियों में मंगलवार देर रात आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा परिसर लपटों से घिर गया। दमकल विभाग को रात करीब 8 बजकर 16 मिनट पर घटना की सूचना मिली थी। बढ़ती आग को देखते हुए इसे बड़ी कॉल घोषित कर मौके पर 24 दमकल की गाड़ियां भेजी गईं।

दमकल विभाग के अनुसार, यह आग के- 442, भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित दो आपस में जुड़ी कार्डबोर्ड फैक्ट्रियों नंबर 422 और 423 में लगी थी। दोनों फैक्ट्रियां करीब 250-250 गज में बनी हुई थीं। दोनों में बेसमेंट के अलावा ऊपर चार मंजिला बना हुआ था।

घटना स्थल पर शुरुआत में एसटीओ परास और एसओ वीरेंद्र के नेतृत्व में टीम पहुंची। दमकल अधिकारी के अनुसार करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुधवार तड़के 2:40 बजे काबू किया गया। अंतिम चरण में एडीओ सुमन और एसटीओ अमित के नेतृत्व में राहत दलों ने मोर्चा संभाला। दमकल विभाग के अनुसार बुधवार सुबह 3:55 बजे आग को पूरी तरह बुझा दिया गया और कूलिंग ऑपरेशन शुरु किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शुरुशाती जांच में शॉर्ट सर्किट की बात सामने आ रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *