मुंबई, 18 अगस्त (Udaipur Kiran). Maharashtra के अहिल्यानगर के नेवासा फाटा क्षेत्र में Monday तड़के एक फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना बीती रात करीब एक बजे अहिल्यानगर के नेवासा स्थित मयूर फर्नीचर नामक दुकान में घटी. दुकान में मौजूद ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे दुकान के अंदर सो रहे परिवार के सभी पांच सदस्य आग की चपेट में आ गए. मृतकों की पहचान मयूर अरुण रसाने (45), पायल मयूर रसाने (38), अंश मयूर रसाने (10), चैतन्य मयूर रसाने (7) और एक वृद्ध महिला के रूप में हुई है.
फायर ब्रिगेड की टीम ने आज सुबह तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. पुलिस घटनास्थल पर मौजूद रहकर आग के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है.