Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

कोतुलपुर की मिष्ठान्न दुकान में आग, लाखों का नुकसान

नारायणपुर बाज़ार में मिष्ठान्न दुकान में लगी भीषण आग
नारायणपुर बाज़ार में मिष्ठान्न दुकान में लगी भीषण आग

बांकुड़ा, 2 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । कोतुलपुर ब्लॉक के नारायणपुर बाज़ार में मंहलवार सुबह अचानक एक मिठाई दुकान में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अष्टपुजा मिष्ठान्न भंडार में अचानक आग भड़क उठी। प्रारम्भिक अनुमान है कि दुकान के भीतर हुए विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण यह अग्निकांड हुआ।

देखते ही देखते आग ने पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान का मालिक तथा स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तथा कोतुलपुर थाने की पुलिस तुरंत स्थल पर पहूंच गई और आग पर काबू पाने का कार्य आरम्भ किया।

दुकान में बड़ी मात्रा में तेल की वस्तुयें रखी होने के कारण भारी क्षति हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नुकसान की मात्रा कई लाख रुपये तक पहूंच सकती है। दमकल विभाग और पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *